धमाका न्यूज़✍️जिले की खेल प्रतिभाओ को निखारने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा लगातार प्रयासरत -डॉ.वीरेन्द्र साहू
नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का प्रतिनिधि मंडल ने किया निरिक्षण

कवर्धा। कबीरधाम जिले की खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराने तथा उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्री शर्मा के प्रयासों का ही नतीजा है कि महज डेढ़ साल के भीतर जिले में करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामों में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति प्रदेश की विष्णुदेव सरकार से प्राप्त हुइ है। जिले में मिली मिनी स्टेडियम की इस स्वीकृति के बाद से कई ग्रामों में मिनी स्टेडियम का निर्माण पूर्ण हो चुका है तो कुछ में निर्माण कार्य चालू हैं वहीं इक्का दुक्का स्थानो में कार्य प्रारंभ होना है। उक्त बातें जिला पंचायत के सभापति एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र साहू ने जारी बयान में कहीं। श्री साहू ने बताया कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा न सिर्फ जिले में बड़ी संख्या में मिनी स्टेडियम स्वीकृत कराए हैं बल्कि इन्हे समय पर पूरा कराने, इनके गुणवत्ता पूर्ण निर्माण तथा उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए भी कटिबद्ध हैं। श्री साहू ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में निर्मित कराए जा रहे मिनी स्टेडियम का समुचित लाभ क्षेत्र के खिलाड़ियों, युवाओं को मिल सके, स्टेडियम का रखरखाव व प्रबंधन सभी ढंग से हो सके तथा खिलािड़यों की समस्याओं का समाधान किया जा सके इस बात का विशेष ख्याल रखते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण अंचलों के गणमान्य नागरिकों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होने बताया कि इसी कड़ी में बीते शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के दिशा निर्देश पर उन्होने ग्राम कापा, खैरबना, सूरजपुरा जंगल तथा बड़ौदा खुर्द में निर्मित कराए जा रहे मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान मिनी स्टेडियम निर्माण की समुचित जानकारी संबंधित कार्य ऐजेंसी तथा ठेकेदार से ली गई साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया। जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि कवर्धा विधायक एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशा स्पष्ट है कि कबीरधाम जिले की खेल प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभाग निकाखारे के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान मिल सके और वे खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य निर्माण कर एक मुकाम हांसिल कर सकें। श्री साहू ने कहा कि कबीरधाम जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है तो इन्हें संसाधन तथा सुविधाएं देने की और इस दिशा में हमारे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रदेश की विष्णुदेव साय तथा केन्द्र की मोदी सरकार के सहयोग से लगातार प्रयास कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से ईश्वरी साहू, अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम, नंद श्रीवास, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला, नरेश साहू, सभापति, जनपद पंचायत बोड़ला, मिलुराम साहू, मंडल अध्यक्ष, भोरमदेव मंडल, लालाराम साहू, मंडल अध्यक्ष, स.लोहारा मंडल, भुखन साहू, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत कबीरधाम, परदेशी पटेल, विधायक प्रतिनिधि, जनपद पंचायत स.लोहारा, अजय कौशिक, लखन पटेल, फिरत पटेल, जलेश्वर वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, राजेश साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।