कबीरधाम विशेष
धमाका न्यूज़✍️नवीन सेवा सहकारी केन्द्र की स्थापना सरकार की दूरदर्शिता का प्रतीक: डॉ. वीरेन्द्र साहू, जिला पंचायत सभापति

कवर्धा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 515 नवीन सेवा सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। इसी क्रम में ग्राम तमरुवा में भी सेवा सहकारी केन्द्र का उद्घाटन संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं। इनके माध्यम से किसानों को खाद, बीज, ऋण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध होती हैं, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ती है और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। आज प्रदेश में 515 नवीन समितियों का शुभारंभ होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार किसानों और ग्रामीण विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्राम तमरुवा में इस सेवा सहकारी केंद्र की स्थापना से स्थानीय किसानों को अब गांव में सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। यह केन्द्र न केवल कृषि कार्यों को आसान बनाएगा, बल्कि गांव के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हम सभी को मिलकर इस समिति को सफल बनाना है, ताकि यह किसानों के लिए एक मजबूत सहारा बन सके और आत्मनिर्भर गांव के निर्माण में योगदान दे सके। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भरत शर्मा महामंत्री मनोज बंजारे, मुकेश सिन्हा, नीलांबर चंद्राकर, भास्कर चंद्राकर, कृष्णा साहू, चतुर साहू, मुकेश सिन्हा, मनोज सिन्हा, भिखम सिन्हा सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
—————–




