कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़ ✍️धरमपुरा व डेहरी में विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

कवर्धा। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के अंतर्गत ग्राम धरमपुरा एवं डेहरी में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम धरमपुरा में सीसी रोड, अटल डिजिटल केंद्र, नाली निर्माण एवं सामुदायिक केंद्र तथा ग्राम डेहरी में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में डॉ. खेमराज साहू विधायक प्रतिनिधि, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तामेश्वर साहू, ग्राम पटेल अशोक साहू, सरपंच बिरजू साहू, केदार साहू, उत्तम साहू, मोती साहू, केजाराम साहू सहित पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सड़कों, डिजिटल सुविधाओं, स्वच्छता और सामुदायिक भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बदलाव आ रहा है।

अटल डिजिटल केंद्र जैसे प्रयास गांवों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिससे युवाओं को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन विकास कार्यों से आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि होगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर विकास की अपेक्षा जताई।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button