कबीरधाम विशेषखास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़💥 कवर्धा बंद से आम जन जीवन पर गहरा प्रभाव, लोगों ने कहा बात बात पर शहर बंद मजाक बन गया है

कवर्धा। महज गिट्टी उठाने की बात को लेकर दो लोगों में हुई लड़ाई को शहर में इस कदर ढिंढोरा पीटा गया और बेवजह राजनीतिक माहौल दे दिया गया, मौके की नजाकत को समझते हुए कुछ लोगों ने बहती गंगा में डुबकी लगाना भी प्रारंभ कर दिया और दो लोगों की लड़ाई को सांप्रदायिक रूप देने से भी नहीं कतराए। फलस्वरूप आज कवर्धा बंद रखा गया है, बंद की वजह से आम जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। छोटे-छोटे कामकाजी लोग, मजदूरी करने वाले लोग और छोटे व्यवसाई लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। अंदर की बात करें तो यह लोग बंद की वजह से काफी परेशान है और कह रहे हैं कि छोटी-छोटी बात पर शहर बंद मजाक बन गया है।

कवर्धा शहर की शांत फिजा में जहर घोलने का काम करने वाले तत्वों से आम लोग काफी खफा हैं, अक्सर छोटी-छोटी बात पर बंद, बंद और बंद। लोगों का कहना है आखिर बात बात में शहर बंद क्यों? बंद की वजह से आम जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। लोगों का कहना है कि दो लोगों में हुई लड़ाई के आरोपियों को पुलिस ने जब गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं के अंतर्गत उनके खिलाफ कार्यवाही होगी फिर बेवजह शहर बंद कर और आम जनजीवन को प्रभावित करने का क्या आशय है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button