कबीरधाम विशेषखास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज💥 आबकारी टीम की धरपकड़; 112 पौव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक महिला धरी गई, आरोपी महिला बेचती थी अवैध शराब

 

1.कुल कायम प्रकरण -2
2.जप्त सामग्री– कुल 20.16 लीटर देशी शराब।
3.आरोपी का नाम एवम पता-
(1)रत्ना चौहान पत्नी दिलीप सिंह चौहान निवासी पोंडी
4.कुल (1) गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क , 34(2), 59(क)

कबीरधाम। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य मे कलेक्टर कबीरधाम जन्मेजय महोबे एवं उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी जीपी एस दर्दी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30-1-2023 को जिला-कबीरधाम (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

दिनाँक 30/1/2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की वृत्त बोडला के ग्राम पोंडी वार्ड नं. 4 में के द्वारा अवैध शराब का धारण तथा विक्रय किया जा रहा है, तत्काल कार्यवाही में कुल 20.16 लीटर (112 पाव) देशी Plain शराब बरामद किया गया।तथा रिमांड में जेल भेजा गयाl तथा एक अन्य प्रकरण में 03 लीटर महुआ शराब जप्त कर 34(1)क का मामला बनाया गया l

उक्त कार्यवाही में वृत्त बोडला प्रभारी नागेश राज श्रीवास्तव, तुलेश कुमार देशलहरे, योगेश सोनी आबकारी मुख्य आरक्षक छोटे लाल आर्मो आरक्षक ,इम्तियाज खान अमर पिल्ले,कमल मेश्राम महिला नगर सैनिक भुनेश्वरी धुर्वे , नगर सैनिक शेखरनाथ याेगी, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button