धमाका न्यूज़✍️महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती पर स्वर्णकार समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा। ⏩ प्रांतीय अध्यक्ष सहित आसपास के जिलों से भी प्रतिनिधि मण्डलों ने उपस्थिति दी।

कवर्धा। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय स्वर्णकार समाज ने पूरे हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली, शोभायात्रा में प्रांतीय अध्यक्ष मनहरण सोनी, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, जिला मुंगेली, तखतपुर, लोरमी खैरागढ़ एवं रायपुर से प्रतिनिधि मंडलों एवं स्थानीय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला पदाधिकारियो, युवा मण्डल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में स्वर्णकारों ने उपस्थिति दी।

जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः महाराजा अजमीढ़ देव जी की तस्वीर पर पूजन एवं दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। उद्बोधन की कड़ी में प्रांतीय अध्यक्ष मनोहरण सोनी ने समाज को महाराजा अजमीढ़ देव जी जयंती पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए समाज को सक्रिय और संगठित रहने की अपील की गई। अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार गणेश सोनी प्रतीक ने कविता के माध्यम से समाज को मार्ग प्रस्तुत करते हुए शोभा यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दी। संरक्षक बलदाऊ प्रसाद सोनी ने प्रांतीय पदाधिकारी के आगमन एवं आसपास के जिले से पधारे स्वर्णकारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रशंसा व्यक्त की गई। अधिवक्ता भरत लाल सोनी ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में यह पहली शोभायात्रा निकाली जा रही जिसमें बड़ी संख्या में स्वजातीयगणों की उपस्थिति मजबूत और सुदृढ़ समाज की परिकल्पना को साकार करता है। समाज के अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी ने सामाजिक गतिविधियों को विस्तार पूर्वक रखा गया। उद्बोधन पश्चात समाज के प्रतिभा संपन्न एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को मंचस्थ अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम पाली का मंच संचालन मार्गदर्शक राजेंद्र सोनी ने किया तथा द्वितीय पाली का मंच संचालन अश्विनी सोनी, नंदकुमार सोनी एवं दिलीप सोनी ने किया।

उद्बोधन पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित स्वर्णकारों ने बाजे गाजे, धुमाल के साथ भजन कीर्तन करते हुए एवं जयघोष के नारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस यूथ क्लब भवन में संपन्न हुआ, तदुपरांत सामाजिक और सामूहिक भोज का कार्यक्रम रखा गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, संरक्षकों, महिला प्रकोष्ठ, युवा मंडल के पदाधिकारियों सहित समाज के प्रबुद्धजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। उपरोक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी निखिलेश सोनी प्रतीक ने दी।




