कवर्धाखास खबर

धमाका न्यूज़✍️अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहू समाज की नवनिर्वाचित महिलाओं का हुआ सम्मान, महिला सशक्तिकरण पर समाज ने जोर दिया

कबीरधाम। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला साहू संघ कबीरधाम द्वारा वीर सावरकर भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की नवनिर्वाचित महिलाओं का सम्मान किया गया।

जिला महिला साहू समाज की मीडिया प्रभारी संगीता साहू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी समाज ने महिला दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रेखा संतोष पांडेय ने माता कर्मा के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। अपने उद्बोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण और प्लास्टिक मुक्त भारत पर विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. संगीता अतुल जैन ने बेटियों की शिक्षा और उनके आगे बढ़ने पर जोर दिया|

सुशीला रामकुमार भट्ट (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) ने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह में नवनिर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, सरपंच एवं पंच को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

दुर्घटना पीड़ितों को श्रद्धांजलि

हाल ही में विवाह समारोह से लौट रही एक पिकअप के पलटने से हुए हादसे में मृतकों को कार्यक्रम में मौन श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही घायल व्यक्तियों से अस्पताल जाकर मुलाकात भी की गई।

विशेष अतिथि और आयोजन की अध्यक्षता

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मधु चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मीनाक्षी असकारण धुर्वे (जनपद सदस्य), स्वेता मुकेश अग्रवाल (समाजसेवीका), कौशिल्या मनोज गुप्ता, ललिता पवन जायसवाल, कीर्ति वीरेंद्र साहू, राजकुमारी रोहित धुर्वे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी साहू (महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष) ने की और संचालन पद्मिनी सुनील साहू (महामंत्री) ने किया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के इस पहल का समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button