कबीरधाम विशेषकवर्धा

धमाका न्यूज़✍️ प्रधानमंत्री की दिवंगत माँ पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला फूंका गया

कवर्धा। बिहार में इंडी गठबंधन की ओर से निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को प्रदेश भाजपा के आव्हान पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित सिग्रल चौक में भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय ने उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर पूरे प्रदेश और देश में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि देश की राजनीति में कांग्रेस का पतन का दौर है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं कि वे नर्फत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं लेकिन आज उनके द्वारा प्रधान मंत्री मोदी की दिवंगत माता जी के विरूद्ध की गई टिप्पणी से पूरा देश की माताएं आहत हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह कांग्रेस का एक प्रयोजित कार्यक्रम था। इससे पूर्व भी कांग्रेस ने मौत के सौदागर, मोदी चोर है, चोकीदार है चोर है जैसी अभद्र भाषा प्रयोग किया है। जो निंदनीय और दण्डीय है जिसकी भाजपा पुरजोर विरोध करती है। वहीं पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दविंगत मां के विरुद्ध की गई टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कांग्रेस समेत सभी दोषी दलों को इसके लिए माफी मांगनी होगी। श्री साहू ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव किस तरह से महिलाओं का सम्मान करते हैं, यह बात उनकी यात्रा से सामने आ गई। मंच से प्रधानमंत्री का नाम लेकर उनकी दिवंगत मां के नाम पर अपशब्द बोले गए। राजनीति में पार्टी एक दूसरे से मतभेद रखती हैं पर किसी महिला को गाली देने का अधिकार नहीं है। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव महिलाओं के सम्मान को लेकर कितने सजग हैं। उन्हें देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए। मनीराम साहू ने कहा कि यात्रा के दौरान जिस ढंग से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, उससे पता चलता है कि कांग्रेस के युवराज के आचरण में अब संस्कार नहीं बचे हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में संतोष पाण्डेय सासंद राजनांदगांव लोकसभा, संतोष पटेल जिला महामंत्री भाजपा, मनीराम साहू जिला अध्यक्ष भाजयुमो, नितेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जसविंदर बग्गा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मुकेश ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंडा, श्रीमती सतविंदर पाहुजा मंडल अध्यक्ष कवर्धा शहर, विजय पटेल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, खिलेश्वर साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, ईश्वरी धुर्वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, अजय ठाकुर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, महेंद्र घृतलहरें जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, नीतीश चंद्रवंशी जिला मंत्री भाजयुमो, अनिल साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कवर्धा शहर, मीनू साहू, दुर्गेश दुबे, मनहरण साहू, अमित चंद्रवंशी, सुनील साहू, दीपक सिन्हा, निर्मल द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष/महामंत्री उपस्थित थे।

———————–

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button