धमाका न्यूज़✍️स्थानीय शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था ने।

कवर्धा। आज दिनांक 3 मई माह के प्रथम रविवार को स्थानीय शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम द्वारा शहीदों को यादकर शहीद की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। सभी सदस्यों को आपस में गुलाल माथे पर लगाए गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला अध्यक्ष डा नरेश कुमार यदु ने बताया कि यह जिला का सातवां श्रद्धांजलि कार्यक्रम है उपाध्यक्ष इंजि एस एस जैन ने स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में भाग लेने वाले के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि देस के वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कई वीर सपूतों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर, अपना त्याग बलिदान कुर्बानी देकर भारत देश को आजादी दिलाई। उन शहीदों को जानने के लिए आज के युवा पीढ़ी में जागरूकता पैदा करना है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्री राजेश पांडे ने सारगर्भित विचार रखे चंद देशभक्ति के गीत भी गाया। श्री जी पी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त देशभक्ति गीत से शुरू किया। कार्यक्रम को श्री नरोत्तम महोबिया, श्री भंवर लाल लूनिया ने भी आजादी के बारे में, अंग्रेजों की गुलामी की दासता से लेकर आजादी की लड़ाई में वीर शहीद के बारे में बताया। अंत में देशभक्ति नारे लगाए गए भारत माता की जय, वंदे मातरम्, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे, महात्मा गांधी की जय से वातावरण गूंज उठा। वंदे मातरम् गीत सामूहिक गाया गया। राष्ट्रगान गीत पश्चात श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला सहित इंजी एस एस जैन उपाध्यक्ष, नरोत्तम महोबिया सचिव, गुरुप्रसाद शर्मा, भंवर लाल लूनिया राजेश पांडे एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।




