खास खबरधर्म अध्यात्म

धमाका न्यूज💥 विकासखंड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता; प्रत्येक मानव की अंतरात्मा में वास करते हैं प्रभु श्री राम: विरेन्द्र साहू

मानव जीवन का आधार स्तंभ है रामायण ग्रंथ

कवर्धा। विकासखण्ड कवर्धा के ग्राम समनापुर में शुक्रवार को विकासखण्ड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें कई मंडलियों ने उपस्थित होकर रामायण कथा की शानदार प्रस्तुति दी। बताया जाता है कि विकासखण्ड स्तर के बाद जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

विकासखण्ड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि पहुंचे जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष इंद्राणी चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू व उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री वीरेन्द्र साहू ने भगवान श्री राम और रामायण की महिमा पर सुंदर उद्बोधन दिया। उन्होने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है, मानव का नैतिक दायित्व क्या होना चाहिए और मानव जीवन का आधार क्या होना चाहिए यह हमें रामायण से सीखने को मिलता है। उन्होने कहा कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि हर मनुष्य की अंतरआत्मा में भगवान राम वास करते हैं बस हमें उन्हें पहचानने की जरूरत है। उन्होने कहा कि जब हम व्यासपीठ के या किसी रामायण मण्डली के मुखाग्रबिंद से रामायण कथा का श्रवणपान करते हैं तो वास्तव में हम भगवान राम के मुख से ही रामायण का श्रवणपान कर रहे होते हैं। श्री साहू ने कहा कि भगवान राम हम सनातन धर्मियों के आदर्श है। भगवान राम ने हमेशा सिखाया है कि पृथ्वी में हर जीव से मित्रता करो,उनका आदर करो सम्मान करो, फिर वह भले ही किसी भी जाति,वर्ण या योनी का हो। भगवान राम ने स्वयं अपने वनवासकाल में केवट, पशु, पक्षी, ज्ञानी, अज्ञानी सभी के साथ मित्रता की और उन्हें अपनाकर हमें मानवता की सीख दी है। भगवान राम एक आदर्श मर्यादा पुरषोत्तम के साथ ही एक आदर्श पुत्र, आदर्श, भाई, पति और राजा रहे हैं। भाजपा के जिला महामंत्री एवं जनपद पंचायत कवर्धा के अध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भगवान राम से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री देश के हर वर्ग, समुदाय, जाति, वर्ग, धर्म को साथ लेकर उसका समुचित विकास करने में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के साथ मिलकर अयोध्या राम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित कराया जा रहा है। इससे पूर्व उन्होने उज्जैन महाकालेश्वरधाम, बारणसी में धार्मिक स्थलों का निर्माण कराया है। कार्यक्रम को जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चन्द्रवंशी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श है और हमें उनके आदर्शो को अपनाकर तथा उनके बताए हुए मार्ग में चलकर अपना जीवन सार्थक करना चाहिए। कार्यक्रम में हरि पटेल शाकंभरी बोर्ड सदस्य, गणेश योगी योग आयोग सदस्य, कीर्तन शुक्ला निज सहायक विधायक कवर्धा, विजय पटेल जनपद सदस्य सहित सरपंचगणत तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button