कबीरधाम विशेषखास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज💥 बोडला वृत्त में बीस लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को आबकारी टीम ने दबोचा।

अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाई लगातार जारी

जिला कबीरधाम वृत्त बोडला में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही

1.कुल कायम प्रकरण -1
2.जप्त सामग्री– कुल 20 लीटर महुआ शराब।
3.आरोपी का नाम एवम पता-
(1)मनीराम पटेल s/o राय सिंह पटेल साकिन भलपहरी थाना पंडातराई
4.कुल (1) गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1) क , 34(2), 59(क)

कबीरधाम। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक  ए. पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य मे कलेक्टर कबीरधाम जन्मेजय महोबे एवं उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी जी पी एस दर्दी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20-1-2023 को जिला-कबीरधाम (छ.ग.) में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

 

दिनाँक 20/1/2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की वृत्त बोडला के ग्राम भलपहरि में मनीराम पटेल के द्वारा अवैध महुआ शराब का निर्माण,धारण तथा विक्रय किया जा रहा है, तत्काल कार्यवाही में कुल 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।तथा रिमांड में जेल भेजा गयाl

उक्त कार्यवाही में वृत्त बोडला प्रभारी नागेश राज श्रीवास्तव,तुलेश कुमार देशलहरे आबकारी मुख्य आरक्षक लोकनाथ साहू, आरक्षक ,इम्तियाज खान अमर पिल्ले,कमल मेश्राम महिला नगर सैनिक भुनेश्वरी धुर्वे , नगर सैनिक शेखरनाथ याेगी, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button