कबीरधाम विशेष
धमाका न्यूज़✍️सरपंच अर्जुन साहू के नेतृत्व में ग्राम सिल्हाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दही हांडी,दही लूट, ,पंचायतवासियों की उमड़ी भीड़

सरपंच अर्जुन साहू के नेतृत्व में सिल्हाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दही हांडी,दही लूट,,
सिल्हाटी,, ग्राम पंचायत सिल्हाटी वि ख स लोहारा में सरपंच श्री अर्जुन साहू जी के खर्चे पर व उन्ही के नेतृत्व में डी जे के धुन में पुरा गांव एक से अट्ठारह वार्ड तक सभी आयु वर्ग के स्थानीय निवासियों ने दही लूट के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूरा सिल्हाटी बस्ती कृष्णमय हो गया था, छोटे बड़े सभी लोगों ने इस उत्सव का हिस्सा बने, गांव के माता एवं बहनों ने बड़ी संख्या में दर्शनार्थ गलियों में घूमते रहीं जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए
वही कोई असामाजिक तत्व बाधा न पहुंचाए इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था,,




