कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️नवरात्रि पर्व में मांस-मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने आदित्यवाहिनी ने दिया नपा अध्यक्ष को ज्ञापन

कवर्धा। आदित्यवाहिनी कवर्धा के द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान मांस मदिरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी को ज्ञापन सोपा गया।

उल्लेख किया गया कि नवरात्रि पर्व भगवती की आराधना का महापर्व होता है जब 9 दिनों तक हिंदू धर्मावलंबी अत्यंत आस्था पूर्वक देवी मंदिरों में जाकर पूजा आराधना एवं धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। किंतु इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह मांस मटन विक्रय केंद्र संचालित होने के कारण श्रद्धालुओं की उपासना प्रभावित होती है तथा उनकी आस्था पर चोट पहुंचती है। इसलिए धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान मदिरा मांस बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया गया है। ताकि समाज में इस महापर्व के दौरान पूर्ण धार्मिक एवं सद्भावपूर्ण वातावरण और अनुशासन बना रहे।
इस दौरान आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेशनंदन श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष कुलेश्वर सिंह राजपूत पीठ परिषद के जिला अध्यक्ष नारायण गुप्ता, जिला सचिव बृजभूषण वर्मा जिला संयोजक सुरेंद्र गुप्ता, मध्य क्षेत्र प्रमुख मोनू सिंह ठाकुर, सहसचिव अंकुश विश्वकर्मा कोमल सिंह ठाकुर अनिरुद्ध गुप्ता, सार्थक श्रीवास्तव आदि ने सम्मिलित रूप से ज्ञापन सौंपा।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button