कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️वन विभाग कवर्धा द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही

वनमंडलाधिकारी, कवर्धा के आदेशानुसार दिनांक 16.08.2025 को कवर्धा परिक्षेत्र अंतर्गत बोड़ला से बंजारी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण कर बनाये गये मकान, ढाबा, चाय दुकान एवं टायर पंचर दुकान आदि को हटाने हेतु कार्यवाही की गई।

गश्ती दल द्वारा बोड़ला वृत्त के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 64 सुकवापारा परिसर में :-

एक ढाबा ( संजय धुर्वे पिता श्री केवल सिंह धुर्वे, साकिन रानीदहरा),

एक चाय की दुकान ( बुद्धसिंह पिता श्री सवनू, साकिन अमलीडीह),वन अधिकार भूमि

एक टायर पंचर दुकान ( दिलसाद आलक पिता श्री गुलाम मुस्तफा, साकिन अमलीडीह)

वन भूमि में अतिक्रमण कर संचालित पाये गये। उक्त संचालकों को समझाईश दी गई, जिस पर उन्होंने 02 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटाने की सहमति दी।

इसके अतिरिक्त बंजारी वृत्त के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 62 बंजारी परिसर में एक ढाबा (श्रीमती पार्वती पति श्री अघनू यादव, साकिन सुकवापारा) तथा भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 72 बंजारी परिसर में एक ढाबा ( सुरेन्द्र नायक पिता स्व. श्री प्यारे लाल नायक, साकिन बंजारी) भी अतिक्रमण कर संचालित पाया गया। दोनों संचालकों को भी तत्काल अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी गई।

वन विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण एवं व्यावसायिक गतिविधि नियम विरुद्ध है। निर्धारित समयावधि के पश्चात यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है, तो विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button