कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️ राजानवागांव-भोरमदेव मार्ग में अज्ञात पुलिसकर्मी द्वारा 5 साल के बच्चे को ठोकर मारकर, गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार, बच्चे के पिता ने की राजनवागांव थाना में शिकायत

कवर्धा।  मेन रोड राजा नवागांव निवासी शैलेश पटेल, उम्र 5 वर्ष पिता अशोक पटेल को किसी अज्ञात पुलिस कर्मी के द्वारा दिनांक 06/02/2026 दोपहर 2.35 मिनट के समय स्प्लेंडर बाइक से ठोकर मारकर तथा गंभीर हालत में देखकर मौके से फरार हो गया,  जिसकी शिकायत थाना प्रभारी भोरमदेव राजानवागांव को की गई है। एक पुलिसकर्मी के इस कृत्य से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती बल्कि उन्हें रुककर उपचार्थ मदद करनी थी किन्तु मौके से फरार होना अपने जवाबदारी से भागना है, ऐसे में उसकी पतासाजी कर उचित कार्रवाई करने की अपेक्षा है।

पीड़ित के पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए निवेदन किया है आसपास लगे सीसी कैमरे से घटना की पुष्टि की जाकर दुर्घटनाकारित कर भागने वाले पुलिस कर्मी की पहचान किया जावें एवं उन्हें न्याय प्रदान किया जावें।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button