धमाका न्यूज़✍️पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने ग्राम रामपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में कृषकों को उन्नत तकनीक के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती अपनाने प्रेरित किया
Nikhil Soni2 days ago
543 1 minute read
किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की दी गई जानकारी
कवर्धा, 02 फरवरी 2026। कृषि विज्ञान केन्द्र कवर्धा एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम रामपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा रहीं। विधायक श्रीमती बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में ग्राम रामपुर सहित आसपास के गांवों से लगभग 300 कृषक, महिला कृषक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कृषकों को उन्नत तकनीक के साथ-साथ जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होने प्रशिक्षण कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने एवं वैज्ञानिकों द्वारा बताये जा रहे उद्यमों को अपनाने की सलाह दी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण उपरांत निरंतर प्रगति की समीक्षा करते रहे। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा पांच कृषकों को मशरूम आदान सामाग्री एवं तीन कृषक को पावर स्प्रे का वितरण किया गया। तकनीकी सत्र के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा चना गेहूं, तिवड़ा, मक्का, अरहर एवं अन्य फसलों पर लगने वाले रोग एवं कीटो के पहचान, नुकसान के लक्षण एवं नियंत्रण की समन्वित विधि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मशरूम उत्पादन तकनीक, कुक्कुट पालन, प्राकृतिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि वानिकी एवं उन्नत कृषि उपकरण की विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही वर्तमान कृषि समसमायिक की कृषकों से चर्चा की गई।