कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़✍️जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

कवर्धा। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू को एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

डॉ. वीरेन्द्र साहू भाजपा के युवा, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक और प्रदेश कार्यकारी सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वे निर्वाचित बैंक प्रतिनिधि, साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला भाजपा उपाध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री,भाजयुमो जिलाध्यक्ष तथा जनपद पंचायत कवर्धा में दो बार उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन और समाज सेवा में योगदान दे चुके हैं। प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉ. वीरेन्द्र साहू ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के समृद्ध अनुभव, दूरदर्शिता और स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन में वे पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के किसानों के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button