कबीरधाम विशेषकवर्धा

धमाका न्यूज़ ✍️नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महज चंद घंटों में किया गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली, कवर्धा क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका द्वारा अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर आरोपी द्वारा फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वर्ष 2024 से निरंतर दुष्कर्म किए जाने तथा दिनांक 19.11.2025 को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 517/2025 धारा 64(2)(M), 65(1), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 4(2), 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस की तत्पर कार्रवाई के फलस्वरूप चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष जुडिशल रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्रीमती शालिनी वर्मा एवं समस्त सिटी कोतवाली टीम का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस द्वारा ऐसे गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button