कबीरधाम विशेषखास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज💥 पंचायत संवर्ग शिक्षाकर्मियों के एरियर्स भुगतान के लिए डीईओ कबीरधाम को 6.51 करोड़ की राशि आवंटित

कवर्धा, 09 फरवरी 2023। पंचायत संवर्ग का शिक्षाकर्मियों की पुनरीक्षित वेतनमान का एरियर्स राशि पंचायत संचालक छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी को आवंटित किया गया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार 6 करोड़ 50 लाख 72 हजार 395 रुपए का आवंटन राज्य शासन से प्राप्त हुआ था जिसे जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम को उपलब्ध कराए गया है। पंचायत शिक्षक संवर्ग के एरियर्स राशि का भुगतान नियम अनुसार समय सीमा में करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम को विभाग द्वारा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button