कबीरधाम विशेषखास खबर

धमाका न्यूज़✍️ विकसित भारत की कल्पना नारी सशक्तिकरण के बगैर अधूरी: वीरेंद्र साहू

कवर्धा। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनपद पंचायत कवर्धा के गांवों में संचालित महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल जुड़े। यह कार्यक्रम जिले में आठ स्थानों पर वही जनपद कवर्धा के ग्राम बम्हनी में भी आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने सिरकत की। शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद मुख्य अतिथि वीरेन्द्र साहू ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की कल्पना नारी सशक्तिकरण के बगैर अधूरी है और इस बात को देश के प्रधानमंत्री भलीभांति जानते है यही वजह है कि वे बीते दस वर्षो से देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार योजनाएं भी बना रहे हैं और उनका बेहतर क्रियान्वयन करने प्रयास कर रहे हैं। श्री साहू ने कहा कि महिलाओं को महिला स्व. सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें सीधे तौर पर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ और मजबूत बन सके। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ही देश के प्रधानमंत्री के मार्ग दर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य की विष्णु देव सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना प्रारंभ की जा रही है। जिसके तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी और इन योजनाओं को लाभ उठाने आव्हान किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला स्व. सहायता समूह की महिलाएं, पंचायत पदाधिकारी तथा भाजपा के क्षेत्रीय कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
—————

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button