कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा क्रांतिकारी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु, सुखदेव थापर की शहादत पर शहीद चौक/सिग्नल चौक कवर्धा में कल 23 मार्च को श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीनियर सिटीजन समिति के सदस्य भी होंगे शामिल

कवर्धा। दिनांक 23 1931 मार्च को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा लाहौर जेल में वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, शिवराम राजगुरु, सुखदेव थापर को फांसी दी गई थी। उनकी शहादत को याद करते हुए स्थानीय शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में शाम 7 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया है। उक्त जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने आम जनता से अपील किया है कि वे भी देश की आजादी व एकता के लिए बलिदान देने वाले शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए स्वयं एक दीपक या मोमबत्ती द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित सकते हैं। सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम जिला के अध्यक्ष सहित सदस्यों द्वारा भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी है।

Related Articles

Back to top button