कबीरधाम विशेषसियासत

धमाका न्यूज💥 कांग्रेस पार्टी के प्रति गहरी आस्था और विश्वास तथा मोहम्मद अकबर की विकास नीति से प्रभावित बोड़ला जनपद के सदस्य एवं रेंगाखार भाजपा मंडल के महामंत्री ठाकुर राम मेरावी तथा पोंडी शिवानी हॉटल के संचालक सुनील गुप्ता व ग्राम सुखाताल के रघुनाथ साहू भाजपा पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल

कवर्धा। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोड़ला जनपद के सदस्य एवं रेंगाखार भाजपा मंडल के महामंत्री, ग्राम जामुनपानी के ठाकुर राम मेरावी कांग्रेस सरकार एवं अकबर भाई के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो गये l

वहीं आज ग्राम पोंडी शिवानी हाटल के मालिक सुनील ( बंटी ) गुप्ता एवं ग्राम सुखाताल के रघुनाथ साहू भी कांग्रेस पार्टी तथा मोहम्मद अकबर की सर्व वर्ग, सर्व धर्म के प्रति समानांतर कार्यशैली तथा क्षेत्र में हो रहे अनवरत विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

Related Articles

Back to top button