धमाका न्यूज💥 मंत्री अकबर के हाथों जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित किया

कवर्धा, 15 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 77वां स्वतंत्रता दिवस पर पीजी कालेज मैदान में ध्वजारोहण किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ वरिष्ठ दफ्तरी रामसिंह बघेल को उनके विभागीय उत्कृष्ट कार्यों के मद्देनजर सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने इसके अलावा कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 33 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
सम्मानित हुए विभागों में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग कृषि विभाग, जनसपंर्क, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग सहित कर्मचारी शामिल है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री महोबे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।