कबीरधाम विशेषखास खबर

धमाका न्यूज💥 बोडला टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से वसूली और गुंडागर्दी के खिलाफ एनएसयुआई ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष विवेक जायसवाल ने कहाँ देंगे कलेक्टर को ज्ञापन

बोडला (मुड़ियापारा) स्थित टोल नाके मे स्थानीय वाहनों पर लग रहे शुल्क पर रोक लगाने तथा टोल कर्मियों द्वारा आम जन से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर कार्यवाही की मांग को लेकर विधानसभा एनएसयूआई कलेक्टर को सौंपेगी ज्ञापन।।

एनएसयूआई के कवर्धा विधानसभा अध्यक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि बोडला स्थित टोल नाका मे स्थानीय रहवासियों से भी शुल्क वसूल किया जा रहा है जिससे स्थानीय वाहन मालिक पर आर्थिक बोझ बढ़ता है,
टोल नाके पर लग रहे शुल्क पर रोक लगाने तथा टोल कर्मचारियों द्वारा स्थानीय व्यक्तियों से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर कार्यवाही की मांग को लेकर कल कलेक्टर  को ज्ञापन सौंपा जाएगा है जिसमें कवर्धा विधानसभा एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओ की उपस्थिति अनिवार्य है।।

Related Articles

Back to top button