कवर्धाखास खबर

धमाका न्यूज़✍️समर्थकों और शुभचिंतकों ने धूमधाम से मनाया जिला पंचायत सभापति डॉ वीरेन्द्र साहू का जन्मदिन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकानाएं

कवर्धा। भाजपा के युवा नेता एवं जिला पंचायत कबीरधाम के सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू का जन्मोत्सव सोमवार को उनके समर्थकों ने धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव का आयोजन श्री साहू के निवास में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने शुभकामनाएँ दी विशेष रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उपस्थित होकर डॉ. साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सभापति डॉ. वीरेंद्र साहू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने उनके समर्थक सुबह से ही उनके निवास पहुंचने लगे थे और यह सिलसिला देररात तक चलते रहा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने डॉ. साहू को दीर्घायु व निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा श्री साहू ने अपने जन्मदिन के मौके पर परिजनो के साथ टीम हरीतिमा के साथ वृक्षारोपण कर,स्थानीय वृद्धा आश्रम में वृद्धजनो को आवश्यक सामग्री भी वितरण की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. वीरेंद्र साहू ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमर्थन और प्रेम ही उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति है।

Related Articles

Back to top button