कवर्धा
धमाका न्यूज़✍️पेंशनर एसोसिएशन कबीरधाम के सदस्यों ने नव वर्ष 2026 मिलन समारोह धूमधाम से मनाया, वरिष्ठ पेंशनर एवं कवि गणेश सोनी प्रतीक का किया गया सम्मान। ⏩सदस्यों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई दिए

आज दिनांक 1.1. 2026 को स्थानीय बापू की कुटिया में पेंशनर एसोसिएशन कबीरधाम के सदस्य उपस्थित होकर एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर नव वर्ष की बधाई दिए तत्पश्चात पेंशनों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही साथ संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु विस्तृत चर्चा किया गया और रायपुर रोड स्थित हनुमंत वाटिका में चाय नाश्ता पानी का आयोजन किया गया था इस अवसर पर पेंशनरों के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रख्यात कवि गणेश सोनी प्रतीक का सम्मान तिलक लगाकर एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया इस अवसर पर गणेश शरण सोनी जी द्वारा स्वयं द्वारा बनाए गए भगवान श्री कृष्णा एवं भोरमदेव मंदिर का चित्र सदस्यों को भेंट किया अगली बैठक 15 दिन के बाद किया जाएगा।
खास बात

साथ ही साथ हनुमंत फिटनेस सेंटर का अवलोकन भा किया गया और सभी सदस्यों के कसरत के उपकरण के साथ एक्सरसाइज भी किया गया।

मिलन समारोह में संरक्षक डॉ नरेश कुमार यदु विजय सिंह ठाकुर अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर सचिव राम सागर कौशिक कोषाध्यक्ष सहसचिव के के गुप्ता श्री प्रकाश देवांगन पी आर यादव रमेश कुमार साहू गणेश. ठाकुर, दिनेश साहू सुरेश तिवारी आदि उपस्थित थे।




