छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 मई से 15 जून 2026 तक प्रस्तावित ‘सुशासन तिहार’ को लेकर महिला कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रानू मनोज दुबे ने विरोध जताते हुए कहा कि सरकारी नाकामी, फिजूलखर्ची और जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान भटकाने का “दिखावा” भाजपा शुरू से करती आ रही है,यह जनता के पैसे की बर्बादी और महज राजनीतिक शो है। रानू मनोज दुबे ने आरोप लगाया कि पूर्व के शिविरों में आवेदनों का निराकरण नहीं हुआ है और इन शिविरों में औपचारिकता निभाई जा रही है। रानू मनोज दुबे आगे कहा कि जब से राज्य में साय सरकार बैठी है तब से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किश्त नियमित नहीं मिल रही है, महतारी वंदन और राशन के लिए बार बार के वाई सी के लिए लोगो को निरंतर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,, रानू मनोज दुबे ने मांग की है कि समस्याओं का निराकरण शिविरों के बजाय नियमित रूप से सरकारी दफ्तरों में किया जाना चाहिए।