धमाका न्यूज़✍️ जिला मराठा समाज बिलासपुर के निर्वाचन में “श्री खंडोबा महाराज पैनल” के उम्मीदवारों ने समाज को संगठित, सशक्त, भयमुक्त और पारदर्शी समाज बनाने की संकल्प के साथ सामाजिक बंधुओ से की मतदान करने की अपील।
बिलासपुर। जिला मराठा समाज बिलासपुर के निर्वाचन की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है, आने वाले 3 मई 2026, दिन रविवार को आई तुलजा भवानी मंदिर परिसर में समाज के मतदान की भव्य तैयारियाँ चल रही है जिसमें जिला मराठा समाज का निर्वाचन तय होना है। समाज के विभिन्न आवश्यक मुद्दों को सर्वोपरि मानते हुए तथा समाज को संगठित, सशक्त, भयमुक्त, पारदर्शी तथा समाजिक बन्धुओं की अपेक्षाओं को खासकर प्राथमिकता देते हुए “श्री खंडोबा महाराज पैनल” के उम्मीदवारों ने संकल्प लेने के साथ समाजिक बंधुओ से उनके पैनल के सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील इस बाबत की है कि समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा, नई सोच के साथ अनवरत आगे बढ़ाते रहना है।
“श्री खंडोबा महाराज पैनल से अध्यक्ष पद के लिए काशीराम गाढे, उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष कापसे, कोषाध्यक्ष पद के लिए विक्रम नारायण राव बाकरे, सचिव पद के लिए हर्षवर्धन राव भोसले, प्रबंधकारिणी सदस्य के लिए सरजय भोसले तथा प्रभात राव भोसलेने अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर समाज को समाजिक बन्धुओं की अपेक्षा अनुकूल कार्य करने, समाज को आगे बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों का सतत आयोजन करने, आय-व्यय में पारदर्शिता लाने, सामाजिक उन्नयन हेतु सुझाव एवं शिकायतों को प्राथमिकता देने, साधारण सभा एवं आम सभा को नियमित करने, समाज में शुद्ध मराठा सदस्यों को शामिल करने तथा गैर मराठा को समाज में प्रतिबंधित करने, समाज के बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार की तलाश करने, मराठा की राजधानी रतनपुर में शिवाजी महाराज का अश्वरोही भव्य प्रतिमा स्थापित करने, सामाजिक आयोजनों में ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक सदस्यों को लाने ले जाने की व्यवस्था करने, निर्धन परिवार के युवक युवतियों की शादी में समाज द्वारा आर्थिक सहयोग करने आदि प्रमुख अपेक्षाओं और बिंदुओं पर संकल्प लेते हुए समाजिक जनों से अपील की गई है कि इस निर्वाचन में “श्री खंडोबा महाराज पैनल” के उपरोक्त उम्मीदवारों को उनके निर्वाचन चिन्हो पर अधिक से अधिक मुहर लगाकर विजयी बनाने हेतु 3 मई 2026, दिन रविवार को आई तुलजा भवानी मंदिर में मतदान करने की अपील की गई है।