कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज 💥 कांग्रेस के विकास कार्यों से भाजपा के पसीने छूटने लगे हैं, कोई मुद्दे नहीं तो सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं

गिट्टी हटाने के विवाद को भाजपा ने सांप्रदायिक घटना का रूप दे दिया

नगर बंद करा रहे भाजपा, विहिप कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन में घुसने की कोशिश पर भड़की कांग्रेस, कड़ी आलोचना की

कवर्धा। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर कवर्धा को अशांत करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास के कारण भाजपा मुद्दा विहीन है इसलिए जगह-जगह सांप्रदायिक माहौल फैलाने का प्रयास कर रही है। कवर्धा व कबीरधाम जिले में भाजपा की राजनैतिक जमीन खिसक चुकी है इस कारण भाजपा बौखलायी हुई है तथा सांप्रदायिकता फैलाकर हिंसा फैलाने में लगी है। यहॉ की जनता सारी चीजों को देख रही है इसलिए भाजपा के षड़यंत्र सफल नहीं होंगे।

कांग्रेस ने यह आरोप आज यहॉ एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर लगाया। प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी व नेतागण उपस्थित थे। भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों द्वारा आज कवर्धा नगर बंद का आव्हान करके जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया गया। इस दौरान भाजपा, विश्व हिन्दु परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुॅच गये तथा आपत्तिजनक नारेबाजी कर वहॉ घुसने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर वहॉ भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच वाद-विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जुलूस में शामिल लोगों को वहॉ से हटाया। भाजपा व विहिप के इस कदम के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ कड़ा रूख अपना लिया है।

Related Articles

Back to top button