कवर्धा। आज दिनांक 3.4.26 को स्थानीय सियान जतन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम का बैठक आहुत की गई। बैठक में सर्वप्रथम संस्था के उपाध्यक्ष इंजी एस एस जैन द्वारा जिले के सेनानी का नाम प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ के रियासतों में स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास लेखक निर्मल कांत श्रीवास्तव,प्रकाशक छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रन्थ अकादमी पृष्ठ 126,127,128 तथा कवर्धा दर्शन लेखक आदित्य श्रीवास्तव के संदर्भ में लिया गया है। संस्था ने प्रस्ताव पारित किया है कि सूची के अनुसार सभी सेनानी के परिवार के प्रमुख सदस्यों को संस्था में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। सभी सदस्यों से निवेदन किया गया है कि वे सूची के अनुसार सेनानी परिवार के बारे में जानकारी हासिल कर अगली बैठक में प्रस्तुत करे ताकि सेनानी परिवार को इस संस्था में शामिल किया जा सके।
भारतमाता की स्वतंत्रता हेतु कवर्धा रियासत के सपूत. सन 1922 में गठित स्वराज्य प्राप्ति समिति के सदस्य…..
1. दाऊ श्री गनपत सिंह चंद्रवंशी ग्राम झिरोनी 2 . स्व श्री फत्तेसिंह चंद्रवंशीग्राम झिरोंनी. 3.स्व श्री उत्तमदास बैरागी ग्राम बन्दोरा ,4. स्व मुकुंदी चंद्रवंशी ग्राम परास्वारा 5. स्व बोधि पनका ग्राम डेहरी 6. स्व टीकाराम चंद्रवंशी ग्राम डेहरी 7 स्व पंडित घासीराम ग्राम लगान 8 . स्व जीवन चंद्रवंशी ग्राम लखनपुर 9. स्व सेठ नगराज कवर्धा
10. स्व ठाकुर सुगन सिंह कवर्धा
11. स्व देवनाथ ठेठवार कवर्धा
12. स्व रामदुलारे पांडे ग्राम लासाटोला 13. स्व पण्डित पचकौड़ ग्राम खपरी 14. स्व जोधन सिंह ग्राम नेवारी 15. स्व महादेव कलार ग्राम सुकूवा पारा 16 स्व रामप्रसाद चंद्रवंशी ग्रामसिलहाटी 17. स्व जानकप्रसाद ग्राम गंगचुवा 18. स्व पंचम साहू ग्राम रूसे ।
स्वतंत्रता संग्राम के लिए कवर्धा रियासत में सन 1946 में गठित प्रजा परिषद के सदस्यों का नाम…….
1 . स्व चतुर सिंह चंद्रवंशी ग्राम झिरोनी 2. स्व श्रीमती तारादेवी द्विवेदी ग्राम रणवीरपुर 3 स्व रतन चंद बेद ग्राम पिपरिया 4 . स्व हमीद उल्लाह खान। ग्राम घोंघा 5 स्व चंपालाल लूनिया कवर्धा 6 स्व नेमीचंद लूनिया कवर्धा 7. स्व पं रामजी 8 स्व बृजभूषण लाल श्रीवास्तव 9. स्व मधुर सिंह पाली 10. स्व ठाकुर नरेंद्र सिंह 11 स्व श्यामप्रसाद अवस्थी ग्राम पौड़ी 12 . स्व मुखीराम चंद्रवंशी ग्राम खामही 13 . स्व हनुमानप्रसाद चौबे मैनपुरी 14 . स्व मायाप्रसाद चंद्रवंशी ग्राम पालनसिरी 15 स्व देवनारायण दानी पिपरिया 16 . स्व चुन्नीभाई देसाई कवर्धा 17. ठाकुर टैकसिंह नेवारी
उपरोक्त जानकारी देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि उपरोक्त सेनानी के परिवार के बारे में जानकारी एकत्र कर संस्था को सूचित करें। साथ ही साथ डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष ने आम नागरिकों से भी अपील किया है कि उपरोक्त सूची के सेनानी परिवार के बारे मेंजानकारी हो तो समिति के सदस्य डा नरेश कुमार यदु 09425564597 एस एस जैन उपाध्यक्ष 9329670681
नरोत्तम महोबिया सचिव 9755769732 को सूचित करने का प्रयास करेंगे। अप्रैल माह के प्रथम रविवार 5तारीख को स्थानीय भारत माता चौक कवर्धा में शाम 6.30बजे शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अतः सभी सदस्य और आम नागरिकों से अपील है कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अवश्य शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अंत में राष्ट्रीय गान जन गण मन…. सामूहिक गाया गया और भारत माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी की जय के नारे लगाए गए । बैठक में संस्था के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु, उपाध्यक्ष इंजि एस एस जैन, सचिव नरोत्तम महोबिया कोषाध्यक्ष महेश महोबिया सह सचिव सियाराम महोबिया सहित श्री अंबिका चंद्रवंशी झिरोनी, श्री कैलाश शरण सिंह ठाकुर नेवारी श्री भंवर लाल लूनिया आदि उपस्थित थे।