धमाका न्यूज़✍️स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी बेमेतरा का सम्मान समारोह सम्पन्न। डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष सेनानी उत्तराधिकारी कवर्धा चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष द्वारा सम्मानित।
बेमेतरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था बेमेतरा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। मंच से मुख्य अतिथि डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छ ग़ शासन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है उसके लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अपना सब कुछ निछावर देश की आजादी के लिए किया। आजादी के लिए बलिदान कुर्बानी देकर देश को आजाद करने में अहम योगदान दिया है । उनकी कुर्बानी , बलिदान को यादकर आज के युवा पीढ़ी को इन शहीदों के बारे में जानना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के समस्या एवं मांग के संबंध में डा चरणदास महंत ने कहा कि मैं आप लोगों के साथ में हूं। श्रीमती सावित्री मंडावी विधायक ने भी स्वतंत्रता सेनानी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र में सेनानी परिवार की समस्याओं के बारे में विधानसभा में बात रखी हूं। मंच का सफल संचालन श्री ललित मिश्र ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजककार बोर्ड ने भी अपने विचार व्यक्त किया। मंच पर विधायक श्री जयसिंग अग्रवाल तथा श्री विनय जायसवाल पूर्व विधायक भी आसीन थे। इस सम्मान समारोह में डॉ नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम को सुत की माला पहनाकर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही नरोत्तम महोबिया, महेश महोबिया, गुरुप्रसाद शर्मा, एस एस जैन , सियाराम महोबिया को भी सम्मानित किया गया। सफल आयोजन के लिए डा शिरीष शर्मा अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था बेमेतरा को साधुवाद। उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में बेमेतरा जिले के अलावा कवर्धा, छुईखदान , मुंगेली, बिलासपुर ,रायपुर, पाटन, देवकर दुर्ग जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोग उपस्थित थे।