कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️कवर्धा में आयोजित संभागीय सरस मेला में अन्वेषा-राजीव केशरी की शानदार प्रस्तुति, लोगों ने दी बधाई।

कवर्धा। सरदार पटेल मैदान, कवर्धा में आयोजित संभागीय सरस मेला में नगर की नवोदित गायिका मिस अनुष्का – राजीव केशरी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। तेरी मिट्टी में मिल जावा जैसे देश प्रेम भावुक गीत की प्रस्तुति के साथ  ये मेरा दिल, हाल क्या है दिलों का तेरे नाम, जैसे पाश्र्व गीत की शानदार प्रस्तुति पिता और पुत्री ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इनकी गायकी लोगों के बीच प्रमुख आकर्षण रहा। अनुष्का नगर के प्रतिष्ठित गायक राजीव केशरी की सुपुत्री है और वर्तमान में शारदा संगीत महाविद्यालय से गायन की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम के अंत में अन्वेषा केशरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया इस शानदार प्रस्तुति पर नगर के संगीतप्रेमियों , गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button