कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था द्वारा आयोजित शहीद दिवस पर सभी समाज के लोगों ने दी श्रद्धांजलि। पालिका अध्यक्ष ने देश की एकता, अखंडता को सुदृढ़ बनाने का किया आव्हान।

कवर्धा। शहीद दिवस पर रात्रि 7.30 बजे 23 मार्च को स्थानीय शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कवर्धा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दिन देश के वीर सपूत भगत सिंह , शिवराम राजगुरु , सुखदेव थापर को लाहौर में फांसी दी गई थी। आज हमसब स्वतंत्र है देश आज़ाद है लेकिन देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों ने अपनी त्याग , बलिदान देकर भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया।

युवाओं को आव्हान करते हुए श्री चंद्रप्रकाश अध्यक्ष ने कहा कि आज के परिवेश में देश की एकता, अखंडता बनाए की बनाए रखने की जवाबदारी हमसब पर है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने सर्वप्रथम मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा को गुलाल का तिलक लगाकर सुत की माला पहनाकर स्वागत किया तथा उपस्थित सभी सम्मानियों सदस्यों को  राजेश पांडे व सियाराम महोबिया ने गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया। डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को लाहौर के लियालपुर जिले के बंगा ग्राम में हुआ था , मात्र 12 वर्ष की उम्र में वे जलियांवाला बाग कांड को देखने गए थे वहीं से देशप्रेम की भावना जागृत हुई। 1928 सन में प्रसिद्ध सेनानी स्व लाला लाजपत राय के हत्यारे पुलिस ऑफिसर सांडर्स को मारा तथा सन 1929 में केंद्रीय विधानसभा कक्ष में बम फेंका उस समय कक्ष खाली था केवल बहरी अंग्रेज सरकार को चेतावनी देना था। तत्पश्चात उन्हें गिरफ्तार कर लाहौर जेल में डाल दिया गया था। उनकी फांसी 24 मार्च 1931 निर्धारित था लेकिन देश में उस समय भगत सिंह को रिहाई के लिए काफी प्रदर्शन हुए जिससे अंग्रेज सरकार घबराई गई और 24 मार्च के एक दिन पहले ही 23 मार्च सुबह फांसी दे दी गई। उस समय भगत सिंह की उम्र मात्र 23 वर्ष के थे।

डा नरेश यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम ने बताया कि शहीद दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का यह प्रथम प्रयास है। कई समाज के प्रमुखों में मनीष तिवारी (बंटी) अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज, श्री सागर सिंह राजपूत अध्यक्ष सर्व राजपूत समाज लायंस क्लब अध्यक्ष प्रेमचंद श्रीश्रीमाल कायस्थ समाज के आदित्य श्रीवास्तव इतिहासकार राष्ट्रपति पुरस्कृत, सिख समाज के मनजीत छाबड़ा, राजेंदर सिंह छाबड़ा, इतिहासकार महेश आमदे , सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम अध्यक्ष मदन तंबोली, हेमधर साहू टीचर , यादव समाज के डा नरेश कुमार यदु आदि लोगों ने अपने विचार रखे। सबसे खास बात है कि सिख समाज के नन्हे बच्चे हरजस सिंह सलूजा व हरजप सिंह सलूजा जो कि भगत सिंह के परिवेश में सजके आए थे , और शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे भी लगाए। नन्हे बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया।तत्पश्चात मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा सहित सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव शहीद चंद्रशेखर आजाद शहीद राजगुरु शहीद अशरफ उल्लाह खान शहीद सुखदेव और अमर जवान के प्रतिमा में पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा नमन किया गया। भारत माता की जय , वंदे मातरम् , महात्मा गांधी की जय , वीर शहीद अमर रहे , अमर रहे , स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे , के नारों से वातावरण गूंज उठा। सिख परिवार की तरफ से देश भक्ति गीत ” मेरा रंग दे बसंती चोला..,” गाया गया तो पूरा वातावरण देशभक्ति में डूब गया। पश्चात सामूहिक वंदे मातरम् गीत गाया गया और अंत में वीर क्रांतिकारी शहीदों की शहादत को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। सिख समाज द्वारा स्वयं का साउंड बॉक्स कार्यक्रम हेतु लाया गया था ।डा नरेश यदु अध्यक्ष ने सभी समाज के सदस्यों का गणमान्य नागरिकों का एवं नगर पालिका के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका कवर्धा, लायन प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, लायन नीरज मनजीत लायन बी एस चौहान लायन सोम वर्मा, सिख समाज से दलजीत पाहुजा, अनसुल खनूजा , गुरुदीप अरोरा, गोल्डी बग्गा, मनमोहन सिंह मुटरेजा, रश्मित कौर पाहुजा, गुरुदयाल सिंग छाबड़ा, लवली सिंग बग्गा, सुरिंदर सिंह पाहुजा, विन्नी सिंह तथा समस्त सिख परिवार, सीनियर सिटीजन समिति कबीरधाम जिला अध्यक्ष मदन तंबोली, रामप्रसाद यदु , बलदाऊ सोनी, सुखीराम चंद्रवंशी , फील्ड मार्शल मूलचंद देवांगन , भागबली साहू , पेंशनर एसोसिएशन कबीरधाम जिला अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, सर्व राजपूत समाज अध्यक्ष सागर सिंह राजपूत, श्रीमती मधु तिवारी पूर्व पार्षद, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, कैलाश शरण सिंह ठाकुर, व्यसनारायण तिवारी, राजेश पांडे, प्रभाकर शुक्ला ,भंवर लाल लूनिया ,नरोत्तम महोबिया ,इंजी एस एस जैन महेश महोबिया ,नगर पालिका के पार्षद व सियाराम महोबिया , जगन्नाथ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा दिलीप तिवारी ,दीपक यादव , रवि आमदे , सागर साहू, सौरभ सिंह , प्रहलाद साहू , श्रीमती शीला केसरवानी , जुगल किशोर ठाकुर , शंकर नगर वार्ड 8 से राजेन्द्र श्रीवास्तव आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शहीद दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का सफल संचालन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम के उपाध्यक्ष इंजी एस एस जैन द्वारा किया गया। उक्त जानकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला अध्यक्ष डा नरेश कुमार यदु ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button