धमाका न्यूज़✍️कवर्धा में पहली बार आयोजित “एक दीपक शहीदों के नाम” संगोष्ठी संपन्न। गौरव गाथा को लेकर उमड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी, डॉ एन के यदु, जीएस मिश्रा सहित उत्तराधिकारियों ने की यादें ताज़ा,,,,,

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का “एक दीपक शहीदों के नाम” संगोष्ठी संपन्न। मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा ने स्वतंत्रता सेनानी के हितों के कार्य करने दिया आश्वासन,। जी एस मिश्र आई ए एस ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का होना गौरव का विषय है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा आयोजित “एक दीपक शहीदों के नाम” संगोष्ठी कार्यक्रम दिनांक 1 फरवरी 26 को गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथि मुरली खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश बाजपेई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक , गणेश शंकर मिश्रा आई ए एस, राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष द्वारा संयुक्त ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात ध्वज को सलामी दी गई ।भारत माता की जय , वंदे मातरम , स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे के नारे से वातावरण गूंज उठा। मंच पर आसीन पश्चात मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा , प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल का स्वागत अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु द्वारा किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बाजपेई पूर्व विधायक बिलासपुर का स्वागत इंजी. एस एस जैन द्वारा। जी एस मिश्र आई ए एस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत सचिव नरोत्तम राम महोबिया द्वारा, कैलाश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम का स्वागत सह सचिव सियाराम महोबिया द्वारा किया गया। किशोर अग्रवाल इतिहासकार का स्वागत महेश राम महोबिया तथा मधु तिवारी का स्वागत डा नरेश कुमार यदु द्वारा स्वागत तिलक लगाकर सुत की माला पहनाकर किया गया। रायपुर दुर्ग पाटन मुंगेली बेमेतरा छुईखदान बिलासपुर से आए अतिथियों का भी स्वागत गुलाल का तिलक लगाकर सुत की माला से किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा ने अपने उद्बोधन में वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आपके पूर्वजों ने अपनी त्याग,बलिदान कुर्बानी देकर भारत देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई है उन्हीं के कारण भारत देश स्वतंत्र 1947 में हुआ। तब से आज हम लोग स्वतंत्र हैं। आपके पूर्वजों ने तन मन धन से देश की सेवा की है हमारा फ़र्ज़ बनता हैं कि हम लोग देश की गरिमा अखंडता बनाए रखने के लिए उत्तम प्रयास किया जाना चाहिए। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के हितों के रक्षा के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया। गणेश शंकर बाजपेयी आई ए एस ने अपने व्यक्तव्य में देश की आजादी में बलिदान हुए वीर शहीदों को याद कर, नमन करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में शामिल होने वाले सेनानी को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताणित करने के बावजूद अपने निर्णय पर अडिग रहे। तभी सेनानी के अथक प्रयास से देश आज़ाद हुआ । मैं भी सरकारी नौकरी में कलेक्टर, कमिश्नर रहा, नौकरी आती जाती रहती हैं किन्तु मैं एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार होने का मुझे बहुत गर्व है। जो जीवनपर्यंत तक रहेगा । आज के परिस्थिति के बारे में अपनी पीड़ा को बताते हुए कहा कि मेरे पिताजी स्व लखन लाल मिश्र के प्रतिमा का अनावरण होने में पूरे 5 साल लग गये। ये कटु सत्य है। आए हुए सेनानी से आव्हान किया है कि आप स्वाभिमान पूर्वक से अपना जीवन बिताते हुए कही भी कोई अड़चन या परेशानी आती हैं तो सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बाजपेई पूर्व विधायक ने उद्बोधन में कहा कि देश के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्य निझावर कर देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई। आज का दिन पूरे भारत देश के लगभग 300 जिले में शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है।प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप हम लोग खुशनसीब हैं कि स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं । यह सब हमारे पुरखे के देश के प्रति त्याग बलिदान के कारण है। एक दीपक शहीदों के नाम पर प्रथम रविवार को शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूरे भारत के अधिकांश राज्यों में आयोजित की जाती है वो भी प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को ।अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सर्वप्रथम अतिथि के साथ साथ रायपुर दुर्ग पाटन देवरी बिलासपुर बेमेतरा छुईखड़ान मुंगेली बटंग से आए लोगों को नमन , अभिनंदन करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में शामिल सेनानियों के त्याग बलिदान, कुर्बानी के कारण ही देश आजाद हुआ। आजादी को बरकरार बनाए रखने की जवाबदारी हम लोग की भी है।
संस्था के बारे मे जानकारी देते हुए डा यदु ने बताया कि हमारी संस्था का गठन दिनांक 13 जनवरी 2026 को किया गया था। राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी कनखल हरिद्वार के दिशानिर्देशन में एवम् प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल के मार्गदर्शन में माह के प्रत्येक प्रथम रविवार को शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी जाती है।
अंग्रेजों द्वारा सेनानियों को प्रताणित किया जाना आम बात था।
इसी कड़ी में छोटा सा उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे पिताजी स्व कोदू राम यदु जब आजादी की लड़ाई में सन 1942 में जेल गए थे तो जेल में जेलर द्वारा जेल के वस्त्र पहनने दिया गया तब मेरे पिताजी स्व कोदू राम यदु ने कहा कि अगर मुझे पहनने के वस्त्र देते हो तो केवल खादी वस्त्र ही दी जाय अन्यथा मैं और कोई वस्र नहीं पहनूंगा तब जेलर ने कहा कि पहनना हो तो पहनिए नहीं तो बगैर वस्त्र के ही रहो , मेरे पिताजी 15 दिन तक बग़ैर वस्त्र के रहे अंत में जेलर ने 15 दिन बाद खादी का वस्त्र पहनने के लिए दिया। आज की परिस्थिति पर बोलते हुए डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष ने कहा कि स्व डा कोदूराम यदु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर सड़क का नामकरण करने के लिए लगभग 3 साल लग गए तब जाकर पी जी कॉलेज से लेकर तहसील ऑफिस कवर्धा तक , मार्ग का नामकरण “स्व डा कोदूराम यदु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मार्ग ” के नाम लोकार्पण तत्कालीन वन एवं विधि मंत्री छ ग़ शासन द्वारा किया गया।
कबीरधाम जिले में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है।
संस्था का प्रतिवेदन सचिव श्री नरोत्तम राम महोबिया द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सदस्यों का मनोबल बढ़ाया।
डा नरेश कुमार यदु को विधिवत जिलाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम, की घोषणा कर , नियुक्ति पत्र डा नरेश कुमार यदु को प्रदान किया। संगोष्ठी कार्यक्रम में मुंगेली जिला तथा के सी जी जिला के सदस्यों ने आपस में चर्चा कर मुखिया मनोनीत किया गया । यह एक अच्छी उपलब्धि है।
बहुत से वक्ता जिसमें कवर्धा से तरुणेंद्र अवस्थी, अंबिका चंद्रवंशी, छुईखदान से मनोज चौबे वकील आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे। पश्चात आए हुए सभी अतिथियों को सम्माननीय सप्रेम भेंट दिया गया। आभार प्रदर्शन इंजी एस एस जैन द्वारा किया गया।
पश्चात अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने प्रदेश एवम् राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व डा कोदूराम यदु मार्ग पी जी कॉलेज से तहसील ऑफिस कवर्धा तक मार्ग का अवलोकन करवाया।
तत्पश्चात शहीद पार्क सिग्नल चौक पहुंचकर का वीर शहीदों को__ शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव , शहीद चंद्रशेखर आजाद , शहीद राजगुरु , शहीद अशरफ उल्लाह खान , शहीद उधम सिंह , अमर जवान की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर 111 दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् , भारत माता की जय , स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे के नारों से वातावरण गूंज उठा।
अंत में वंदे मातरम् गीत गाया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कृत श्री आदित्य श्रीवास्तव इतिहासकार कवर्धा ने किया। कार्यक्रम में
बिलासपुर से अनिल तिवारी, दिव्य प्रकाश दुबे , धनंजय दीवान , संतोष पीपलवार , रामनारायण पटेल , इंदर टहलियानी, दुर्ग से बसंत कश्यप डंगनिया पाटन ,महेश वर्मा बटंग पाटन , मुंगेली से दुष्यंत दुबे शरद ताम्रकार ,अजय कोसले रोहित कुर्रे , गेंदालाल सैंड्रे , बबलू कोसले , एच आर भास्कर ,राजेंद्र दिवाकर , श्रीदास कुर्रे देवरी , मुजन कुर्रे देवरी , बेमेतरा से सुमिरनदास साहू मोहित राम वर्मा रमेश कुमार सैनिक कोमल सिंह वर्मा फिरंटा राम मानिकपुरी, दिवाकर सोनी विश्राम वर्मा लीला सोनी , रायपुर से मुरली खंडेलवाल, प्रो. किशोर अग्रवाल , धनंजय दीवान , प्रणव तिवारी , रंजना यादव , अनसुईया यादव , पी एन तिवारी , चंद्रकांत पांडे , विनोद दीक्षित , छुईखदान से मनोज चौबे वकील , रेणु चौबे , गणेश महोबिया , केदार महोबिया , मिथिला महोबिया , कवर्धा से मधु तिवारी मेदिनी शर्मा , विजय सिंह ठाकुर , भंवर लाल लूनिया श्रीमती नीलम यदु ,रामनारायण दुबे , आदित्य श्रीवास्तव इतिहासकार ,पतिराम चंद्रवंशी , गणेश शरण सोनी , मदन तंबोली , व्यसनारायण तिवारी राजेश्वर चंद्रवंशी , दीपक ठाकुर , सियाराम यादव ,टी एस अवस्थी, कीर्तिदत्त तिवारी, कैलाश शरण ठाकुर आदि के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरोत्तम महोबिया, इंजी एस एस जैन, महेश महोबिया , सियाराम महोबिया , दीप्त महोबिया ,हेमशिखा महोबिया दीपक ठाकुर , सियाराम यादव अशोक यादव का रहा तथा शासन, प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रत्यक्ष्य , अप्रत्यक्ष रूप से जिसने भी सहयोग करने वाले का हम हृदय से आभारी हैं। उक्त जानकारी डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा दी गई।



