कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा कलेक्टर कबीरधाम से सौजन्य भेंट। संस्था के गतिविधि के बारे में जानकारी दी।

कवर्धा।  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा गोपाल वर्मा आई ए एस कलेक्टर कबीरधाम से सौजन्य भेंट किया गया। माननीय कलेक्टर महोदय को डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष ने पदाधिकारी का परिचय कराया। चर्चा के दौरान डा नरेश कुमार यदु ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कबीरधाम जिला में प्रथम बार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का गठन किया गया है। संस्था की गतिविधि के बारे में जानकारी दी की राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के जितेंद्र रघुवंशी कनखल हरिद्वार के दिशानिर्देशन में एवम् मुरली खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष के मार्गनिर्देशन में माह के प्रथम रविवार को शहीदों के बलिदान को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया जाता है। अभी 2 बार , प्रथम बार भारत माता चौक पर व दूसरी बार शहीद पार्क सिग्नल चौक कवर्धा में किया गया था। आने वाले माह के प्रथम रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुरली खंडेलवाल,  गणेश शंकर मिश्रा पूर्व एडिशनल सचिव, पूर्व कलेक्टर छ ग़ शासन । बिलासपुर से चंद्रप्रकाश बाजपेई के साथ उनके पदाधिकारी आने वाले हैं। इसकी तैयारी चल रही है। सौजन्य भेंट में डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष, नरोत्तम महोबिया सचिव उपाध्यक्ष इंजी. एस एस जैन, महेश राम महोबिया कोषाध्यक्ष सियाराम महोबिया उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button