कवर्धा:- शहर महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रानू मनोज दुबे ने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुकी है। श्रीमती दुबे ने कहा कि इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के नाम पर वसूली-तंत्र अभियान चलाई जा रही है, कवर्धा शहर मे कुछ चुनिंदा जगहों पर जहां गरीब लोग ठेले गुमटियों के सहारे रोजमर्रा की जिंदगी गुजार जीवन यापन कर रहे थे बिना व्यवस्थित किये बुलडोजर चलाई जा रही है, जो कि अनुचित है।
रानू मनोज दुबे ने कहा कि इनकी भ्रष्टाचार की सीमा यहां ही खत्म नहीं होती चूहे जैसी छोटी जीव के ऊपर इल्जाम लगाकर 7 करोड़ की धान को ढकार गए,सोचने और चिंतन का विषय है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में मोदी और विष्णु देव की “डबल इंजन” चल रही है – लेकिन सिर्फ़ अरबपतियों के लिए। आम जनता के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है – जो हर दिन किसी न किसी की जिंदगी को कुचल रही है।