धमाका न्यूज़✍️सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी को स्थान्तरित होने पर दी गई भावभिनी विदाई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्यो एवं वरिष्ट अधिकारियों ने कार्यक्रम को किया संबोधित।

कवर्धा, 07/01/2026- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अजय कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण ओएसडी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कार्यालय में होने पर आज जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सभापति, अतरिक्त कलेक्टर कबीरधाम की उपस्थिति में सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित मैदानी कर्मचारियों ने भावभिनी विदाई दी। 14 महीने के अल्प कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए सभी को बताया गया कि इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 26876 आवास का निर्माण करते हुए ग्रामीण परिवारो के गृह प्रवेश कराए गए। जनमन आवास में 4155 आवास का निर्माण कर गृह प्रवेश कराया गया। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सहित अन्य योजनाओं में कबीरधाम जिले ने प्रदेश में अग्रणी स्थान बनाया जिसके कारण राष्ट्र स्तर पर जिले की प्रशंसा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट ने कहा कि सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीईओ श्री त्रिपाठी के कार्य कुशलता का ही परिणाम है कि जिले में डीलर दीदी जैसे प्रयोग आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। साथ ही आशा व्यक्त की गई की भविष्य में पुनः साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। अतिरिक्त कलेक्टर कबीरधाम विनय कुमार पोयाम ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत निर्वाचन सहित विभाग के योजना का सफल संचालन जिसमे अटल डिजिटल सुविधा केंद्र जैसे जन सुविधा केंद्रों का संचालन सफल कार्यकाल का प्रतीक है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मनीराम साहू, रोशन दुबे, राजकुमार मेरावी एवं मनीराम साहू, विजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी को उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित की।
निवर्तमान सीईओ श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने सभी को संबोधित करते हुए कहां की कबीरधाम जिले में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने में सफल रहे। अपने कार्यकाल के लिए कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त कि गई की भविष्य में पुनः कबीरधाम जिले में सेवा देने का अवसर प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार त्रिपाठी सीईओ जिला पंचायत कबीरधाम के रूप में 5 नवंबर 2024 को पदभार ग्रहण किए थे तथा वर्तमान में उनका स्थानांतरण ओएसडी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यालय में राज्य शासन द्वारा किया गया है। विदाई समारोह के दौरान उपसंचालक पंचायत राज तिवारी, लेखा अधिकारी भानु प्रताप नेताम, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यात्रीकी सेवा संभाग कवर्धा, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत अमन यादव, सहायक परियोजना अधिकारी के. के.साहू, सीईओ जनपद पंचायत बोडला आकाश राजपूत, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम रामेंद्र सिंह गुर्जर, सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी जिला पंचायत विनीत कुमार दास, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण संजय सोनी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण दुर्गेश शर्मा, प्रभारी आकेक्षक जिला पंचायत यादों राम साहू, आकांक्षी विकासखंड फेलो देवेंद्र यादव, राकेश पटेल,सहायक ग्रेड 2 ज्ञानेंद्र ठाकुर सहायक अभियंता वेद प्रकश साहू प्रोग्रामर मखन जायसवाल जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा विनोद श्रीवास्तव राजू चंद्रवंशी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपनी भावना व्यक्त करते हुए सीईओ जिला पंचायत अजय कुमार त्रिपाठी के कार्यकाल को याद कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निवर्तमान सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।




