कवर्धा
धमाका न्यूज़✍️आक्रोशित भाजयुमो ने जमकर नारेबाजी के साथ फूंका सनातन विरोधी बघेल व सिंहदेव का पुतला। ⏩कांग्रेस पार्टी के नेता सनातन विरोधी है: मनीराम साहू

कवर्धा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व मंत्री टीएस सिंह द्वारा सनातन धर्म के धर्म गुरू धीरेन्द्र शास्त्री एवं सनातन के विरोध में दिए गए बयान को लेकर रविवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशन एवं जिला भाजयुमो के अध्यक्ष मनीराम साहू के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित सिग्नल चौक में श्री बघेल एवं श्री सिंहदेव का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि कहा कि सनातन धर्म सर्वे भवंतु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के साथ संपूर्ण मानव जाति और विश्व के कल्याण की कामना करता है। ऐसे महान और विशाल हृदय वाले विराट सनातन धर्म के विरुद्ध अनुचित कथन कहने वाले को सनातन धर्मप्रेमी कभी क्षमा नहीं करेंगे। वहीं जिला भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व टीएस सिंह देव के साथ कई कांग्रेसी नेताओं ने किया है।

भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे है इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को इनका विरोध करने का स्क्रीप्ट किसी ने दिया हो। उन्होंने कहा कि रामसेतु की जब बात आई तब कांग्रेसियों ने कहा कि यह काल्पनिक है, भगवान राम को कांग्रेसियों ने काल्पनिक कहा। राम मंदिर बनने और आमंत्रण मिलने के बाद भी गांधी-परिवार दर्शन करने नहीं गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सनातन धर्म को नीचा दिखाने और अपमानित करने का काम करती रही और अभी भी यह काम उसी के इशारे पर चल रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो पीयूष ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति के अनुसार उसके नेता भूपेश बघेल एवं टीएस सिंहदेव द्वारा हमारे पूज्य साधु-संतों एवं सनातन संस्कृति के विरुद्ध अत्यंत अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।




