कबीरधाम विशेष
धमाका न्यूज़✍️संत गुरुघासीदास जी के विचार सामाजिक समरसता की आधारशिला:डॉ.वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। ग्राम पंचायत झलमला में परमपूज्य सतनाम पंथ प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने जयतखंभ में विधिवत झंडा चढ़ाकर बाबा गुरु घासीदास को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए डॉ. साहू ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का संदेश सतनाम, सत्य, अहिंसा और मानवता, आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने सभी से गुरु घासीदास के आदर्शों और संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जनपद सदस्य पवन चंद्रवंशी, बीएस चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, डॉ अश्वनी शर्मा, डॉ शिव चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, हीरा चंद्रवंशी, लक्ष्मण नारंगे, भागवत नारंगे, मणिराम नारंगे, गंगाराम नारंगे सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।




