कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने भाजपा सरकार लगातार कर रही प्रयास: डॉ. वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। जिले के ग्राम धरमपुरा में आयोजित जोन स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। इस जोन स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के दस संकुल पनेका, धरमपूरा, बहरमूड़ा, जिंदा, मानिकचोरी, कोसमंदा, गुढ़ा, झिरौनी, धमकी तथा बम्हनी स्कूलों के खिलाडिय़ों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों में अपनी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायक के सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बच्चों को आकर्षक और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदायि को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेन्द्र साहू ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने इस बात की भी जानकारी दी कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा खेल प्रतिभाओंं को आगे बढ़ाने और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसका लाभ जिले के खिलाडिय़ों को मिल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष खलेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि मनोज बंजारे, भारत शर्मा, जनपद प्रतिनिधि सुरेश साहू, मुकेश सिन्हा, कृष्ण साहू सरपंच प्रतिनिधि हेमंत साहू, शाला विकास समिति आत्मा साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित, संकुल समन्वयक प्रधान पाठक शिक्षक सहित पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों एवं आयोजन समिति द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कर प्रतियोगिता का समापन घोषित किया गया।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button