कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज़✍️ग्राम कुसूमघटा में 52 परी पर जुआ खेल रहे दो जुआरी गिरफ्तार, एक लाख रुपये से ऊपर जप्त

मुखबीर से मिली सूचना के अनुसार ग्राम कुसूमघटा में कुछ जुआरी ताश पत्ती पर रुपये-पैसे की दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। सूचना पर हमराह स्टाप एवं गवाह के रेड स्थल पर पहुंचा गया।

रेड के दौरान कुछ जुआड़ी पुलिस पार्टी को आता देख भाग गए पुलिस ने दौड़कर आरोपी मुकेश वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 30 वर्ष और बाल्मिकी वर्मा पिता तुकाराम वर्मा उम्र 42 वर्ष, निवासी कुसूमघटा चौकी पोडी थाना बोड़ला जिला कबीरधाम को पकड़ा गया। दोनों के पास से कुल 1,06,900 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा संबंधित अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और गिरफ्तार किया गया।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button