धमाका न्यूज़💥राज्योत्सव की रजत जयंती समारोह की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, अश्लील गाली-गलौज भी।

कवर्धा। राज्य उत्सव की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित कवर्धा शहर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय राज्य महोत्सव के दूसरे दिन अर्ध रात्रि को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारी के बीच इस कदर झड़प हुई कि कार्यकर्त्ता अश्लील गाली गलौज पर उतारू हो गए, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प से लोग अवाक रह गए, घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है, विवाद का वीडियो वायरल होने से पूरे प्रदेश में कवर्धा शहर की सनसनी फैल गई है।
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारी को खुलेआम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अश्लील गाली दिये जाने से क़ानून के प्रहरी की हैसियत को ललकारा जाना न्यायिक व्यवस्था का मज़ाक उडाने जैसा है।
बता दे कि कवर्धा गृह मंत्री विजय शर्मा का विधानसभा क्षेत्र है जहां पर पुलिस के साथ राज्योत्सव के दौरान हुई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प और गाली गलौज से माहौल गर्मा गया है, सबसे खास बात यह कि भाजपा शासित होने के बाद तथा गृह मंत्रालय की बागडोर कवर्धा विधायक के पास होने के बाद आखिर विवाद क्यों? अब देखना यह है कि सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्यवाही करती है या सत्ताधारी पार्टी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करती है।
बहरहाल कवर्धा शहर विवादों का शहर बन चुका है, आये दिन यहाँ घटना देखने को मिल रही है, आमजन शहर में व्याप्त अशांति से परेशान है। विगत दो ढाई साल से शहर का वातावरण भयावह हो चुका है।




