कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️स्वच्छता अभियान की हकीकत उजागर करती वार्डों की गलियां, नगर पालिका के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं :- रानू मनोज दुबे

कवर्धा:- शहर के कई वार्डों की गलियां और मोहल्ले में पसरी गंदगी स्वच्छता अभियान की असल तस्वीर खुद ही बया कर रही है गली मोहल्ले में कचरो के ढेर और कीचड़ से भरी नालियां आम नजर बन चुके हैं इस गंदगी से उठ रही दुर्गंध और बढ़ता हुआ मच्छरों का आतंक स्थानीय निवासियों का जीवन नर्क बना रहे हैं।

जब से भाजपा की कुशासन सत्ता पर बैठी है , कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई कर्मी नियमित नहीं आते। कुछ मोहल्लों में तो महीनों से झाड़ू तक नहीं लगी है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कों के किनारे फेंका गया कचरा कई दिनों तक नहीं उठाया जाता, जिससे आवारा पशु और मच्छरों का जमावड़ा बना रहता है।
नगरपालिका के अध्यक्ष के वार्ड 07 आंगन बाड़ी के सामने फैली गंदगी ,दुर्गंध से स्थानीय निवासियों के जीना दूभर हो गया है, ये स्थिति जब नगर पालिका अध्यक्ष के वार्ड का है तो बाकी वार्ड के बारे अंदाज लगाना कठिन है।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button