खास खबरछत्तीसगढ़विविध

धमाका न्यूज़✍️छग सरकार ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार, मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) पुरस्कार व माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष-2025 के लिए आवेदन मंगाए

छग सरकार ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष-2025, मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) पुरस्कार 2025 व माता बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष-2025 के लिए आवेदन मंगाए हैं। शासन द्वारा वीरता, शौर्य, साहस व महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला के योगदान को प्रोत्साहित करने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार,महिलाओ, विशेस रूप से अनुसुचित जाति/ जनजति /अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओ के उत्थान हेतु काम करने वाली महिला या अशासकीय संस्था को मिनी माता सम्मान एवं महिलाओ के उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व काम करने वाली महिला को बहादुर कलारिन पुरस्कार प्रदान किया जाता है,,

एक महिला को सम्मान राशि दो लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा है। महिला के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने हर साल राज्य अलंकरण समारोह में माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाता है। एक महिला को सम्मान राशि दो लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र पट्टिका दिया जाता है। इन दोनों सम्मान के लिए 26 सितंबर शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग में आवेदन कर सकते हैं।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button