कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️लर्निंग आउटकम्स‎ और 21वीं सदी के कौशल‎ पर डीपीएस‎ में शिक्षकों का‎ प्रशिक्षण”

कवर्धा। केन्द्रीय माध्यमिक‎ शिक्षा बोर्ड‎ (CBSE)‎ –‎ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस,‎ भुवनेश्वर के तत्वावधान में “लर्निंग आउटकम्स एवं पेडागॉजी” विषय‎ पर‎ एकदिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम‎ का‎ सफल‎ आयोजन दिनांक 24 अगस्त 2025‎ को‎ दिल्ली पब्लिक स्कूल,‎ महाराजपुर (कवर्धा,‎ छत्तीसगढ़) में‎ किया गया। इस‎ प्रशिक्षण‎ में सनराइज‎ पब्लिक‎ स्कूल, एम्बिशन पब्लिक स्कूल, प्रेरणा‎ पब्लिक स्कूल‎ तथा‎ दिल्ली‎ पब्लिक स्कूल‎ के‎ शिक्षक-शिक्षिकाओं‎ ने उत्साहपूर्वक‎ भाग‎ लिया।‎ कार्यक्रम का‎ संचालन‎ अभिषेक खंडेलवाल (एकेडमिक डायरेक्टर,‎ डॉ.‎ जे.बी. सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजनांदगांव) एवं आशीष तिवारी (एच.ओ.डी. गणित,‎ अभ्युदय‎ स्कूल, कवर्धा)‎ द्वारा‎ किया गया।

कार्यक्रम में लर्निंग‎ आउटकम्स का‎ महत्व,‎ आवश्यकता तथा शिक्षा में‎ बदलाव‎ की अनिवार्यता पर‎ विस्तार से चर्चा‎ हुई।‎ साथ‎ ही Children‎ with‎ Special Needs (CSN) के‎ लिए‎ उपयुक्त‎ लर्निंग आउटकम्स‎ का‎ निर्माण,‎ उनके‎ व्यवहारिक उपयोग, ब्लूम‎ टैक्सोनॉमी‎ के विभिन्न‎ स्तरों‎ के आधार‎ पर‎ अधिगम उद्देश्यों‎ की स्पष्टता,‎ लर्निंग‎ आउटकम्स‎ की‎ विशेषताएँ‎ एवं‎ सही तरीके से उन्हें‎ फ्रेम करने‎ की तकनीक,‎ मूल्यांकन का‎ उद्देश्य‎ एवं आउटकम्स‎ के‎ साथ उसका‎ संरेखण, रूब्रिक्स (Rubrics)‎ के‎ प्रयोग द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन‎ के महत्व तथा‎ 21वीं सदी‎ के कौशल‎ जैसे‎ क्रिटिकल‎ थिंकिंग,‎ क्रिएटिविटी,‎ कोलैबोरेशन‎ और कम्युनिकेशन पर‎ भी‎ गहन‎ विमर्श‎ हुआ।

हैंडआउट‎ गतिविधियों के माध्यम‎ से‎ शिक्षकों‎ ने‎ स्वयं‎ लर्निंग आउटकम्स तैयार‎ कर मंच पर प्रस्तुत‎ किए और‎ मूल्यांकन‎ से‎ जुड़ी नवाचारी‎ रणनीतियाँ‎ साझा कीं, जिससे सभी प्रतिभागियों‎ के बीच विचार-विनिमय और सीखने की प्रक्रिया और अधिक‎ प्रभावी बनी।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य‎ शिक्षकों‎ को‎ आधुनिक शिक्षण‎ पद्धतियों,‎ स्पष्ट अधिगम‎ लक्ष्यों, विशेष आवश्यकता‎ वाले बच्चों‎ के लिए उपयुक्त‎ रणनीतियों, 21वीं सदी के‎ कौशल एवं‎ पारदर्शी‎ मूल्यांकन तकनीकों से‎ सशक्त बनाना था, ताकि‎ छात्रों‎ में‎ दक्षता-आधारित‎ शिक्षा को बढ़ावा‎ दिया‎ जा सके‎ और‎ सीखने के‎ परिणामों में सुधार‎ हो।‎ दिल्ली‎ पब्लिक स्कूल,‎ महाराजपुर की‎ प्राचार्या‎ ग्रेसिया‎ एन फीग्रेड‎ ने कहा –‎ “यह प्रशिक्षण अत्यंत इंटरेस्टिंग‎ और‎ लाभकारी रहा। इस‎ प्रकार के‎ कार्यक्रम‎ शिक्षकों‎ को नई सोच और बेहतर‎ पद्धतियों‎ को अपनाने की‎ प्रेरणा देते‎ हैं, जो‎ सीधे विद्यार्थियों‎ के‎ सीखने के स्तर को‎ उन्नत करते‎ हैं।”

कार्यक्रम‎ के‎ अंत में सभी‎ प्रतिभागियों ने‎ CBSE और सेंटर ऑफ‎ एक्सीलेंस भुवनेश्वर‎ के प्रति आभार व्यक्त‎ किया।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button