कवर्धा

धमाका न्यूज़✍️जिला अस्पताल कवर्धा में सीटी स्कैन मशीन एक बड़ी उपलब्धि, सीटी स्कैन सेवा का लाभ लेने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने इसे जिले के लिए एक वरदान बताया

*जिला बनने के बाद पहली बार कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ*

*मुख्यमंत्री की मंशा, उपमुख्यमंत्री के प्रयास और कलेक्टर के मार्गदर्शन से मिली बड़ी सौगात*

कवर्धा, 22 अगस्त 2025। अब तक कबीरधाम जिले के लोगों को सीटी स्कैन जैसी जांच के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इसमें समय और धन दोनों की भारी बर्बादी होती थी। लेकिन अब यह सुविधा शासकीय जिला अस्पताल में उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

मरीजों की आवाज़, राहत और विश्वास की कहानी

सीटी स्कैन सेवा का लाभ लेने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने इसे जिले के लिए एक वरदान बताया है।
मरीजों का कहना है कि अब हमें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। समय पर जांच हो जाने से इलाज भी जल्दी शुरू हो जाता है। यह सुविधा हमारे लिए जीवनदान जैसी है।

मरीजों के साथ आए परिजन कहते हैं कि पहले रायपुर या दुर्ग जाने में ही दिनभर का समय और हजारों रुपये खर्च हो जाते थे। अब जिला अस्पताल में ही जांच होने से हमें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की राहत मिली है। यह सेवा गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बहुत बड़ी मदद है।

*सभी ब्लॉकों और अन्य जिलों से मिले लाभार्थी

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि जिला अस्पताल में 25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ हुआ और महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। अब तक सीटी स्कैन जांच का लाभ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने उठाया है जिसमें पंडरिया ब्लॉक से 22 मरीज,बोडला से 35 मरीज, सहसपुर लोहारा से 25 मरीज, कवर्धा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 50 मरीज अन्य जिलों से 13 मरीज
इनमें से 14 मरीजों का स्कैन आपातकालीन स्थिति में किया गया, जो मरीजों के उपचार में बेहद सहायक साबित हुआ।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button