खास खबरधर्म अध्यात्म

धमाका न्यूज💥 वार्ड 26 जुनवानी मार्ग दुर्गा उत्सव समिति की अनुकरणीय पहल, जसगीतोँ के साथ हुआ माता का विसर्जन, शाम को हुआ भंडारे का आयोजन

कवर्धा। कवर्धा शहर के वार्ड 25 एवं 26 के संयुक्त तत्वाधान में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में विसर्जित किया गया, सबसे खास बात यह रही कि विसर्जन के दौरान पूरे मार्ग में जसगीत का ही धुन चलाया गया। विसर्जन के पश्चात शाम को जबरदस्त भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन तीन से चार हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए।

बता दे कि वार्ड 25 व 26 जुनवानी मार्ग में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल में पूरे 9 दिनों तक भक्ति गीतों का प्रसारण किया जाता रहा साथ ही वार्ड वासियों ने नवरात्रि पर्व को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। विसर्जन के दौरान प्रतिमा के साथ भारी संख्या में युवकों, महिलाओं की भीड़ देखने को मिला जो पूरे रास्ते भर जसगीत गाते रहें। समिती के द्वारा सायंकाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें वार्डवासियों के अतिरिक्त शहर वासियों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किए। बताते हैं कि भंडारे में तकरीबन 3 से 4 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किए जो कवर्धा के लिए एक अनुकरणीय और प्रेरणादायक आयोजन रहा।

इस पूरे कार्यक्रम में पार्षद सुनील साहू और अश्वनी कौशिक की भूमिका सराहनीय रही वहीं गोपी, पवन, लल्ला, राजेश, विजय तथा वार्ड के युवाओं ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button