कबीरधाम विशेषखास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़✍️ भाजपा शहर युवा मंडल अध्यक्ष तथा पार्षद मनीषा अनिल साहू के बेहतर एवं निस्वार्थ सेवाभावी कार्यों से हर कोई प्रभावित

कवर्धा। भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष एवं वार्ड 20 राधाकृष्ण वार्ड के लोकप्रिय और सक्रिय तथा युवा पार्षद मनीषा अनिल साहू के बेहतर कार्य शैली एवं वार्ड वासियों के अलावा शहर की विभिन्न गतिविधियों में उनके सतत योगदान से कोई अछूता नहीं है, वार्ड की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने में माहिर तथा भारतीय जनता पार्टी की गाइड लाइन पर चलकर पार्टी के प्रचार प्रसार और पार्टी से लोगों को जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने में माहिर मनीषा अनिल साहू के कार्यशैली से हर कोई प्रभावित है। निस्वार्थ सेवा भावना की वजह से उनसे वार्ड वासियों के अलावा शहर वासी भी खासे प्रभावित हैं।

कांग्रेस सियासत काल में वार्ड 20 राधाकृष्ण वार्ड से भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने वाले मनीषा अनिल साहू जहां वार्ड की विभिन्न समस्याओं से रूबरू होकर तत्परता के साथ समस्याओं का निराकरण करते हैं वहीं वार्ड वासियों की निजी एवं आर्थिक मामलों में भी हर संभव मदद और सहयोग करते हैं, इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के ईमानदार और कर्मठ सिपाही की भूमिका भी वे पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वहन करते हैं।

बता दे की पार्षद एवं शहर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीषा अनिल साहू ने कोरोना काल जैसी विकट परिस्थिति में लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी काफी सहयोग करते रहे हैं मरीजों का चेकअप से लेकर घर-घर जाकर मेडिसिन वितरण वे करते रहे हैं साथ ही मास्क वितरण भी उनके द्वारा किया जाता रहा है, उनके द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने, वृद्ध जनों को छड़ी वितरण करने इसके अलावा गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले लोगों के राशन कार्ड बनवाने, नवीनीकरण करवाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। वर्तमान में मोदी की गारंटी योजना महतारी वंदन योजना 2024 में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक घर जा जाकर फॉर्म भरवाने तथा जमा करवाने की सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनकी सक्रियता तथा उम्दा और उत्कृष्ट कार्य करने के तरीके से वार्डवासियों के अलावा शहरवासी, पार्टी संगठन तथा विपक्षी भी कायल हैं।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button