कबीरधाम विशेष

धमाका न्यूज💥 1 करोड़ 28 लाख से निर्मित होने वाले खेल संरचना का हुआ भूमिपूजन, मंत्री मो.अकबर ने कहा: कवर्धा के खिलाड़यों में प्रतिभा की कमी नही

खिलाड़ियों ने कहा: भारत में कवर्धा का नाम रौशन करेगें

कवर्धा-कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज 1 करोड़ 28 लाख 72 हजार की लागत से कवर्धा शहर के आउटडोर स्टेडियम में खेल मैदानों का संरचना कार्य किये जाने हेतु भूमिपूजन कर कवर्धावासियों को सौगात दी।

खिलाड़ियों ने कवर्धा का नाम रौशन किया-मो.अकबर
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर ने खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कवर्धा में खेल प्रतिभा की कमी नही है खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए अब पूर्ण प्रयास किया जा रहा है बेसबाल, हैण्डबाल, बाल बैडमिंटन सहित अन्य खेल के खिलाड़ियों ने कवर्धा शहर का नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रौशन किया है। अलग-अलग शहरों में कवर्धा की तरफ से मेजबानी करते हुए खिलाड़ियों ने कई पुरस्कार अपने नाम किया है। अब खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों को लेकर परेशान होने की जरूरत नही है उनकी सभी मांगो को पूरा करते हुए आज भूमिपूजन किया गया है उन्होनें नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि आउटडोर स्टेडियम में खेल मैदानों का संरचना कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराये ताकि खिलाड़ियांे को उसका लाभ मिल सके।

खिलाड़ियो की हुई मांग पूरी-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मो.अकबर के मार्गदर्शन में आउटडोर स्टेडियम में अधोसंरचना मद अंतर्गत विकास कार्य किये जाने हेतु नगर पालिका कवर्धा को 1 करोड़ 28 लाख रू. की स्वीकृति प्रदान किया गया है। उन्होनें बताया कि खेल संबंधी गतिविधियों को लेकर गत दिनों कैबिनेट मंत्री मो.अकबर से खिलाड़ियों ने मुलाकात कर हॉकी कोर्ट फेंसिंग कार्य, हैण्डबाल कोट का फेंसिंग, बाल बैंडमिंटन कोर्ट, बेसबाल कोर्ट व हाईमास्क फ्लट लाईट स्थापना किये जाने की मांग किया गया था। खिलाड़ियों की मांगो दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्राक्कलन तैयार कर प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया था प्राक्कलन प्रेषित होने के उपरांत कैबिनेट मंत्री मो.अकबर विशेष प्रयास से नगरीय प्रशासन से 1 करोड़ 28 लाख रू. की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृति उपरांत आज भूमिपूजन कर हुआ अब जल्द ही समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

 

इन कार्यो के लिए होगें खर्च
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि हॉकी कोर्ट का फेंसिंग कार्य हेतु 25 लाख 74 हजार, हैण्डबाल कोर्ट का फेसिंग कार्य 29 लाख 63 हजार, बाल बैंडमिंटन कोर्ट का फेसिंग कार्य 27 लाख 49 हजार, बेस बाल कोर्ट का फेसिंग कार्य 21 लाख 23 हजार एवं हाईमास्क फ्लट लाईट स्थापना कार्य हेतु 24 लाख 63 हजार रू. की स्वीकृति प्राप्त हुआ है। कवर्धा शहर में खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य व खिलाड़ियों को अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर तैयारी किये जाने के उद्देश्य से शहर में खेल मैदानों को विस्तार किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि खेल मैदानों में सुरक्षा हेतु फेसिंग किया जाना एवं खेल सुविधाओं में वृद्वि करते हुए रात्रिकालीन प्रतियोगिताओं व अभ्यासों हेतु फ्लट लाईट की स्थापना किया जाना है।
इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति प्रमोद लुनिया, सुनील साहू, नरेन्द्र देवांगन, कौशल कौशिक मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Nikhil Soni

Related Articles

Back to top button