खास खबरछत्तीसगढ़

धमाका न्यूज़💥अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह; गंडई में एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने किये स्वच्छता दीदीयों का सम्मान, फूली नहीं समाई सेवाभावी महिलाएं

गंडई। नगर को प्रतिदिन स्वच्छ रखने नगर पंचायत गंडई के स्वच्छता दीदी जो प्रतिदिन नगर के अलग अलग वार्डों में जाकर घरों के कूड़े कचरे इकट्ठा कर पूरे नगर को साफ एवं स्वच्छ रखते हैं , ऐसे स्वच्छता दीदियों के समाज के प्रति सेवा समर्पण कार्यों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला खैरागढ़, छुईखदान, गंडई अंकिता शर्मा के द्वारा सेवाभावी महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर सम्मान करने निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके

परिपालन में आज दिनांक 11/03/2023 को थाना परिसर गण्डई में अति0 पुअ0  नेहा पाण्डेय एवं पुलिस अनु0 अधि0 प्रशांत खाण्डे एवं थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक अनिल शर्मा के उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर थाना क्षेत्र के स्वच्छता दीदीयों के कार्यों का सराहना कर साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही उनका हाल चाल लेकर हर परिस्थितियों में हर संभव मदद करने आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदी एवं समस्त गण्डई स्टाफ उपस्थित रहें। उपरोक्त कार्यक्रम का क्षेत्रवासियों एवं स्वच्छता दीदीयों द्वारा सराहना की गई।

Related Articles

Back to top button